राष्ट्रीय लोकदल अवध क्षेत्र की कार्यकारिणी घोषित


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 5 नवंबर। राष्ट्रीय लोकदल अवध क्षेत्र के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद के अनुमोदनोंपरान्त अवध क्षेत्र की कार्यकारिणी घोषित की है, जिसमें प्रो0 अयोध्या सरन तिवारी लखनऊ, उदयभान सिंह एडवोकेट लखनऊ, रामचन्द्र मिश्रा रायबरेली, कमालदास अमेठी, मो0 आकिल हुसैन खां लखनऊ, रूद्र प्रताप सिंह बाराबंकी, विनय कुमारी उन्नाव, शैलेन्द्र शर्मा लखनऊ, अली नेवाज खान उर्फ आगाषाही सुल्तानपुर तथा राजेश कुमार त्रिवेदी रायबरेली को उपाध्यक्ष और राकेश सिंह चौहान उन्नाव, गोविंद सिंह चंदेल लखनऊ, बृजेश सोनी बाराबंकी, महादेव प्रसाद वर्मा बाराबंकी, बसंतलाल बरनवाल सुल्तानपुर, बेनीमाधव गुप्ता रायबरेली, गंगाराम एडवोकेट हरदोई, छेदीलाल यादव लखनऊ, स्वतंत्रलता यादव एडवोकेट लखनऊ, रेखा वर्मा लखनऊ, सुनील शर्मा रायबरेली, विपिन कुमार सिंह शाहजहांपुर को महासचिव मनोनीत किया है।
            इसके अतिरिक्त जयप्रकाश यादव एडवोकेट लखनऊ, रमेश त्रिवेदी बाराबंकी, हरिष्चन्द्र यादव अयोध्या, ओमप्रकाश पाल रायबरेली, शैलेन्द्र पाल रायबरेली, को सचिव तथा अशोक सिंह चौहान लखनऊ एवं किरन लोहिया लखनऊ को सदस्य कार्यकारिणी मनोनीत किया है। साथ ही रायबरेली के रामहर्ष गौतम को एस0सी0एस0टी0 प्रकोष्ठ अवध क्षेत्र का अध्यक्ष पद के दायित्वों के निर्वहन की जिम्मेंदारी सौंपी है। यह जानकारी आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।