अखिलेश ने खजांची का जन्मदिन धूमधाम से मनाया 


वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 09 नवम्बर। नोटबंदी की चौथी वर्षगांठ पर आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानपुर देहात रसूलाबाद क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक में नोट बदलवाने के लिए लम्बी लाईन में लगी महिला ने नवजात शिशु को जन्म दिया था। उसका नाम अखिलेश ने खजांची रखा था। प्रतिवर्ष जन्म दिन मनाने के क्रम में उसका चौथा जन्मदिन पार्टी कार्यालय, लखनऊ में ढोल नगाड़ों की गूंज के साथ उल्लासपूर्वक मनाया गया।
          खजांची के जन्मदिन पर केक काटा गया और उसे उपहार दिए गए। अखिलेश यादव तथा पूर्व सांसद डिम्पल यादव की ओर से खजांची को 11-11 हजार रूपए दिए गए। श्री यादव ने उसे मेट्रो रेलगाड़ी का खिलौना भी भेंट किया। कई अन्य विधायकों ने भी उसे उपहार दिए। खजांची का पूरा परिवार आज समाजवादी पार्टी का अतिथि रहा। इस अवसर पर अखिलेश यादव ने कहा कि खजांची की लड़ाई भाजपा सरकार से है। भाजपा हटेगी तभी प्रदेश की समस्याएं मिटेंगी। कानून व्यवस्था भी तभी सुधरेगी।