विधानसभा उपचुनाव हेतु कांग्रेस ने आज स्टार प्रचारकों की सूची जारी की 

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 17 अक्टूबर। उ0प्र0 में हो रहे विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से व्यापक चुनाव-प्रचार हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा आज स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गयी हैं।
       स्टार प्रचारकों में प्रमुख रूप से कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव एवं प्रभारी उ0प्र0 श्रीमती प्रियंका गांधी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा‘मोना’, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, सांसद पी0एल0 पुनिया, पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी, सांसद राजबब्बर, पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजीव शुक्ल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री आर0पी0एन0 सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व एमएलसी विवेक बंसल, कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता दीपक सिंह, विधायक सोहेल अन्सारी, अल्संख्यक विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन नदीम जावेद, पूर्व सांसद राजा राम पाल, पूर्व सांसद राशिद अल्वी, पूर्व सांसद चै0 बिजेन्द्र सिंह, पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक, पूर्व सांसद बी0एल0 खाबरी, पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल, पूर्व मंत्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व विधायक अजय राय, पूर्व विधायक गजराज सिंह, पूर्व मंत्री आर0के0 चैधरी, पूर्व विधायक इमरान मसूद, आचार्य प्रमोद कृष्णम, इमरान प्रतापगढ़ी एवं पूर्व सांसद राकेश सचान शामिल हैं।