शारदा सहायक पोषक नहर मरम्मत कार्य के लिए बंद 

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 20 अक्टूबर। शारदा सहायक पोषक नहर रबी 1428 (2020-21) में मरम्मत कार्य के लिए शासनादेश जारी होने की तिथि से 14 नवम्बर, 2020 तक कतिपय शर्तों के साथ नहर बंदी की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस संबध में विशेष सचिव सिंचाई मुश्ताक अहमद द्वारा आज 20 अक्टूबर, 2020 को शासनादेश जारी कर दिया गया है। नहर बंदी की अवधि में नहरों पर अनुरश्रण हेतू चिन्हित कार्यो की मरम्मत कराये जाने से पहले फोटोग्राफ  लेते हुए उस स्थल पर अनुरक्षण कार्य की स्वीकृति मुख्य अभियन्ता (शारदा सहायक) से प्राप्त किये जाने के उपरान्त कार्य कराया जायेगा।
     प्रस्तावित स्थल पर अनुरक्षण कार्य कराने के उपरान्त पुनः फोटोग्राफी कराते हुए कराये गये कार्यो का स्थलीय निरिक्षण मुख्य अभियन्ता द्वारा किया जायेगा। उनके द्वारा यह प्रमाण पत्र दिया जायेगा कि सारे कार्य गुणवत्ता के साथ समय सीमा में  कराये गये है। शारदा सहायक संगठन के अन्तर्गत नहरों, माइनरों तथा रजबहों की सिल्ट सफाई का विवरण  तथा सिल्ट से प्राप्त धनराशि का विवरण नहर के बंदी समाप्ति होने के एक पक्ष के बाद शासन को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना होगा। -  केवल