सरकार ने पशु रोग अनुसंधान तथा निदान के विस्तार हेतु धनराशि आवंटित की

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 20 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश सरकार ने पशुपालकांे के आर्थिक हितों के दृष्टिगत पशुओं की चिकित्सा हेतु औषधि एवं उपकरण आदि की व्यवस्था के लिए पशु रोग अनुसंधान तथा निदान और सेवाओं के विस्तार की योजना (जिला योजना) के तहत तीन करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। पशुचिकित्सा सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु स्वीकृत धनराशि में औषधि तथा रसायन हेतु 250.00 लाख तथा सामग्री एवं सम्पूर्ति हेतु 50.00 लाख रूपये की धनराशि आवंटित की गई है।
     पशुपालन विभाग द्वारा इस सम्बन्ध में शासनादेश जारी करते हुए पशु रोग अनुसंधान तथा निदान और सेवाओं के सुनियोजित एवं सुव्यवस्थित क्रियान्वयन के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को दे दिए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि स्वीकृत धनराशि का व्यय योजना के मार्गदर्शक सिद्धान्तों के अनुरूप करते हुए व्यय विवरण सहित उपयोगिता प्रमाण-पत्र शासन को उपलब्ध सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाये।- निधि वर्मा