सरकार ने बस्ती में न्यायिक अधिकारियों के आवासों की मरम्मत कार्य हेतु 87.62 लाख की स्वीकृति प्रदान की

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 28 अक्टूबर। उ0प्र0 सरकार ने जनपद बस्ती में न्यायिक अधिकारियों के सिविल लाइन स्थित आवासों की मरम्मत कार्य हेतु 87.62 लाख रूपये ( सत्तासी लाख बासठ हजार) की स्वीकृति प्रदान की हैं।
        इस संबध में न्याय विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है।  शासनादेश मंे यह भी निर्देशित किया गया है कि इस धनराशि का उपयोग 31 मार्च, 2021 तक अवश्य कर लिया जाए। साथ ही निर्माण कार्यो में गुणवत्ता तथा पारदर्शिता का भी पालन किया जाय।  - अजय द्विवेदी