राज्य आरोग्य निधि की स्थापना हेतु शासन द्वारा 500 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 1 अक्टूबर। प्रदेश में एलोपैथी चिकित्सा के अन्तर्गत राज्य आरोग्य निधि की स्थापना हेतु शासन द्वारा रू0 500 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है।
      इस संदर्भ में 29 सितम्बर 2020 को शासन ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि स्वीकृत धनराशि का एकमुश्त आहरण न करके फेजिंग करते हुए आहरण किया जायेगा। यह भी स्पष्ट किया गया है कि चिकित्सालयों की मांग के अनुसार धनराशि का आहरण कर उपलब्ध कराया जायेगा।
यह धनराशि राज्य आरोग्य निधि की स्थापना हेतु स्वीकृत हुई है, इसका किसी अन्य मद में प्रयोग नहीं किया जा सकेगा।- डाॅ0 सीमा गुप्ता