प्रदेश की बदहाली पर समाजवादी युवजन सभा चिंतित - चेतन सोनी


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
वाराणसी 2 अक्टूबर। 2 अक्टूबर गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वाहन पर व समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि के दिशानिर्देश पर समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने राजघाट पर गांधीवादी व शांतिपूर्ण तरीके से भाजपा के देश और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों का 2 घण्टे मौन सत्याग्रह करते हुए शोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए विरोध किया व निम्नलिखित बिन्दुओ पर चर्चा की।


1.ऐतिहासिक बेरोजगारी।
2.हाथरस में हैवानियत का शिकार बेटी प्रशाषन द्वारा परिजनों की गैर मौजदूगी अंतिम संस्कार।
3.किसान विरोधी बिलो के जरिये किसानों को खेत के मालिक की जगह,खेत मजदूर बनाने की साजिश।
4.समाजवादी पार्टी के नेताओ एवं कार्यकर्ताओं का सत्ता द्वारा दमन।
5.प्रदेश में बद से बदतर होती कानून व्यवस्था।



       इसके साथ ही कार्यक्रम में मौजूद सपा नेता चेतन सोनी ने सम्बोधन करते हुए कहा कि सरकार ने लगातार अपने नीतियों से आम जनमानस का जीना बेहाल किया है। इस सरकार से गृहणी, किसान,छात्र छात्राये,नौकरी पेशा लोग व यहाँ तक कि इनके खुद के सरकारी कर्मचारी सभी लोग सुव्यवस्थित जीवन यापन करने के लिए संघर्षरत है। इसलिए हम सब समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सरकार से विनम्रता पूर्वक गांधीवादी तरीके से यह मांग करते है कि सरकार अपने नीतियों में सुधार करें जिससे आम जनमानस राहत महसूस करे।
    इस कार्यक्रम में पार्षद बबलू साह, चेतन सोनी, पूर्व प्रदेश सचिव विवेक सिंह, पूर्व पार्षद प्रत्याशी जितेंद्र पांडेय, पार्षद मिथिलेश साहनी बच्चा, सैफ रजा अब्दी, अजय मिश्रा पण्डित, मनीष यादव, संतोष अग्रहरि, अश्वनी कुमार, गोलू, अभिषेक जायसवाल, वरद सिंह, शिवम चौबे, रितेश जायसवाल, विशाल जी इत्यादि साथी मौजूद थे।