फिरोजाबाद में छात्रा को छेड़खानी के विरोध पर गोली मारने की घटना हाथरस की घटना का दुष्परिणाम - डॉ नूतन ठाकुर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी) अजय कुमार वर्मा
 लखनऊ 24 अक्टूबर। फिरोजाबाद में छात्रा को छेड़खानी का विरोध करने पर घर में घुस कर गोली मारने की घटना हाथरस की घटना का सीधा दुष्परिणाम है।
      डॉ नूतन ठाकुर ने कहा कि हाथरस की घटना में जिस प्रकार से सरकार ने स्टैंड लिया तथा अभियुक्तों का बचाव किया, इससे उत्तर प्रदेश में ऐसे शोहदों व अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हैं और इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने की हिम्मत बढ़ रही है।