डीजीपी ने सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क एवं आगन्तुक कक्ष की स्थापना हेतु निर्देश दिये

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
बलरामपुर 17 अक्टूबर। पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा जनपद के प्रत्येक थानों पर महिला हेल्प डेस्क एवं आगन्तुक कक्ष की स्थापना किये जाने के सम्बन्ध में दिशा निर्देश दिये गए है।                          
      एच0सी0 अवस्थी, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा समस्त जोनल अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस आयुक्त लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, परिक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक/ पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक, प्रभारी जनपद उ0प्र0 को थानो पर आने वाले आगन्तुक/शिकायतकर्ता/पीड़ित महिलाओं की शिकायतो को सुनने हेतु एक आधुनिक केन्द्रीयकृत महिला हेल्प डेस्क एवं आगन्तुक कक्ष की स्थापना करने एवं आगन्तुक/शिकायतकर्ता/पीड़ित महिलाओं को रिसेप्शन से ही उससे सम्बन्धित सभी जानकारियां प्राप्त कर उनका निस्तारण करने के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये:-
ऽ महिला हेल्प डेस्क एवं आगन्तुक कक्ष की स्थापना ।
ऽ महिला हेल्प डेस्क एवं आगन्तुक कक्ष में नियुक्त कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाय। महिला हेल्प डेस्क पर 02 व्यवहार कुशल एवं मृदुभाषी महिला आरक्षियों की नियुक्ति की जाय। मेट्रोपोलिटन सेन्टर तथा बड़ो शहरों में तैनात महिला रिसेप्शन कर्मी एवं टूरिज्म पुलिस कर्मियों को अंग्रेजी भाषा का भी प्रशिक्षण दिया जाय। पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय मेरठ में स्थापित लैंग्वेज लैब से
प्रशिक्षण कराया जाय।
ऽ रिसेप्शन पूर्णतः कम्प्यूटराईज्ड तथा प्रशिक्षित महिला आरक्षियों द्वारा संचालित किया जाय।
ऽ थाने पर आने वाले हर आगन्तुक/शिकायतकर्ता/पीड़ित महिलाओं को सर्वप्रथम रिसेप्शन पर नियुक्त कर्मियों द्वारा अटैन्ड किया जाय। शिकायतकर्ता के विवरण को कम्प्यूटर में फीड करते हुये उन्हें प्रार्थना पत्र की प्राप्ति रसीद दी जाये।
ऽ रिसेप्शन द्वारा थाना प्रभारी व बीट प्रभारी को शिकायतकर्ता के बारे में अवगत कराया जाय तथा त्वरित निस्तारण किया जाय।