डंडाहिया बाजार व्यापार मंडल ने लगवाया निशुल्क कोरोना जॉच शिविर


वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी) अजय कुमार वर्मा
 लखनऊ 22 अक्टूबर। आज डंडाहिया बाजार व्यापार मंडल एवं नगरीय समुदाय स्वास्थ केंद्र द्वारा संयुक्त रुप से निशुल्क कोरोना जॉच का शिविर डंडाहिया बाजार महानगर में लगाया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने निशुल्क करोना जॉच का लाभ लिया। 
     ताज खान, मीडिया प्रभारी, डंडाहिया  बाजार व्यापार मंडल ने बताया की मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रितेश गुप्ता अपने परिवार सहित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय शंकर गुप्ता, उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, प्रचार मंत्री नीरज साहू जी आदि बहुत से साथियों ने निरीक्षण करवाया।