आदर्श व्यापार मंडल जल्द शुरू करेगा व्यापारी हेल्पलाइन, उपमुख्यमंत्री करेंगे शुभारम्भ - संजय गुप्ता


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 3 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए एक नई पहल करते हुए 05 अक्टूबर, सोमवार से राजधानी लखनऊ में व्यापारी हेल्पलाइन शुरू करने जा रहा है। आज एक प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने इसकी घोषणा की। 
     प्रेस वार्ता में संगठन के अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश के व्यापारियों की व्यापार संबंधित सहायता के लिए व्यापारी हेल्पलाइन में मोबाइल नंबर 8400124444,ई मेल आईडी adarshvyaparmandal2004@gmail.com, व्हाट्सएप नंबर 8400124444 जारी किया है। 
      प्रेस वार्ता में संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता ने व्यापारी हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यह हेल्पलाइन व्यापारी की व्यापारिक समस्या के निदान के लिए आदर्श व्यापार मंडल की यह अनूठी पहल है। इस व्यापारी हेल्पलाइन का शुभारंभ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा द्वारा 5 अक्टूबर सोमवार को दोपहर 12:00 बजे किया जाएगा। इस हेल्पलाइन द्वारा प्रदेश का कोई भी व्यापारी व्हाट्सएप एवं ईमेल के माध्यम से अपनी समस्याएं 24× 7 भेज सकेंगे तथा मोबाइल कॉल के माध्यम से प्रातः 11:00 से शाम 6:00 तक अपनी व्यापारिक समस्याओं से संगठन के मुख्यालय को अवगत करा सकेंगे। जिससे संगठन द्वारा व्यापारियों की समस्या का समाधान प्रदेश सरकार एवं संबंधित विभाग तक पहुंचा कर कराया जाएगा। व्यापारी हेल्पलाइन में चार्टर्ड अकाउंटेंट ,कर सलाहकार, विधि विशेषज्ञ, अधिवक्ता गण, पूर्व आईएएस अधिकारी, पूर्व आईपीएस अधिकारी, पूर्व पी पी एस अधिकारी सहयोग करेंगे। 
       पत्रकार वार्ता में पूर्व आईपीएस अधिकारी हरीश कुमार, संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, लखनऊ अध्यक्ष हरजिंदर सिंह ,ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, ट्रांस गोमती चेयरमैन अशोक यादव, युवा इकाई अध्यक्ष आशीष गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष इकबाल हसन भी मौजूद रहे।