उप निर्वाचन-2020 तिथि को सम्बंधित जिले में सार्वजनिक अवकाश घोषित

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी) अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 27 अक्टूबर। विधान सभा उप निर्वाचन-2020 से सम्बंधित जिले में निर्वाचन के प्रायोजन के लिए 03 नवम्बर 2020 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। सम्बंधित विधान सभा उप निर्वाचन क्षेत्र से सम्बंधित जिले में स्थित कोषागार तथा उप कोषागार भी इस तिथि को बंद रहेंगे।
     यह जानकारी प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन जितेन्द्र कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि 03 नवम्बर, 2020 दिन मंगलवार को जनपद अमरोहा के 40-नौगावां सादात, जनपद बुलंदशहर के 65-बुलंदशहर, जनपद फिरोजाबाद के 95-टूण्डला (अ0जा0), जनपद उन्नाव के 162-बांगरमऊ, कानपुर नगर के 218-घाटमपुर (अ0जा0), देवरिया के 337-देवरिया, जौनपुर के 367-मल्हनी विधान सभा में अवकाश घोषित किया गया है।- संजय कुमार