युवा समाजसेवी विनोद सोनी को FSIA स्टार रियल सुपर हीरो अवार्ड से सम्मानित 


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
जौनपुर 1 सितम्बर। भारत में वैश्विक महामारी कोविड-19 कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन में उपजे हालात में समाज सेवा में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाने वाले युवा समाजसेवी विनोद कुमार सोनी को FSIA स्टार रियल सुपर हीरो अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 
     ज्ञात हो कि आरोग्य सेतु एप के मंडल संयोजक विनोद कुमार सोनी ने अपनी सेवाएं कर्मवीर कोरोना योद्धा के रूप में तन, मन व धन से लोगों के लिए भोजन के पैकेट की व कच्चे राशन की व्यवस्था के रूप में किया था। पार्टी के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ मिलकर रोज एक समय के 300 भोजन के पैकेट वितरण किया था। विनोद सोनी ने संघ की तर्ज पर घर-घर से रोटी के पैकेट इकट्ठे कर तथा हलवाई द्वारा पूरी व सब्जी बनाकर महिला मजदूरों की सेवा व आदि बनवासी बस्ती में वितरण करवाया। रात्रि में मूक जानवरों गाय, भैंस, बकरी, कुत्ता, बंदर तथा अन्य पशु पक्षियों के लिए चारा, पानी, सूखा अनाज व कच्ची सब्जी इत्यादि की व्यवस्था करवायी। अपने क्षेत्र में प्रबुद्ध लोगों के सहयोग से क्षेत्र को सैनिटाइज करवाया। कोरोना सैनिकों के रूप में डाक्टर, पुलिस, पत्रकार, सफाई कर्मचारी, सेना के जवान आदि का पुष्प वर्षा कर तथा बैच लगाते हुए चाय नाश्ता करवाकर सम्मान किया। आस पास की महिलाओं को मास्क बनाने व पहनने के लिए प्रेरित किया। रक्तदान हेतु कैम्प लगवाकर रक्तदान के लिए प्रेरित किया। सामाजिक कार्य करने हेतु आयुष मंत्रालय के आरोग्य सेतु एप के प्रति जनता में जागृत किया व अब तक लगभग 800 से अधिक लोगों को एप डाउनलोड करवाया। केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर दिए गए निर्देशों का पालन करने हेतु सभी को प्रेरित करना, चाहे वह सोशल डिस्टेंसिंग हो लॉकडाउन हो या ताली थाली बजाकर दीपक जलाकर कोरोना योद्धाओं का सम्मान करना हो। विनोद सोनी हमेशा से ही हर कार्य में अग्रणी रहते हैं। चाहे समाज सेवा हो, राजनीतिक कार्यक्रम हो, सांस्कृतिक कार्यक्रम हो, या धार्मिक कार्यक्रम हो हमेशा सक्रिय भागीदारी निभाते हैं।
     इनके सेवा भाव को देखते हुए मीडिया इंटेलिजेंस नेटवर्क, अपराध निरोधक कमेटी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विश्व हिंदू परिषद ,भाजपा युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी में कई महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके है। अभी इस समय प्रधानमंत्री जन कल्याण प्रचार-प्रसार योजना काशी प्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।