योगी आदित्यनाथ ने पत्रकार नीलांशु शुक्ला के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 1 सितम्बर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इण्डिया टुडे मीडिया समूह के पत्रकार नीलांशु शुक्ला के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
    मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।