वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन अत्यंत दुःखद - अखिलेश यादव


वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 13 सितम्बर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं लोकप्रिय वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन को अत्यंत दुःखद बताते हुए दिवंगतआत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
      श्री यादव ने कहा कि रघुवंश प्रसाद के निधन से देश ने गरीबों के लिए आवाज बुलंद करने वाले एक जमीनी व समर्पित नेता को खो दिया है। भारतीय राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है।भगवान उनके परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दे।