स्वतंत्र देव व प्रदेश सुनील बंसल ने भाजपा टीम में नवनियुक्त पदाधिकारियो को शुभकामनाये दी 


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 26 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी द्वारा घोषित की गई केंद्रीय टीम के सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियो को शुभकामनाये देते हुए कहा कि मुझें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि नई केंद्रीय टीम के सभी सदस्य अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति एवं मजबूत संकल्प के साथ संगठन के निर्माण में नए आयाम स्थापित करेगें। 
      श्री सिंह ने नवनियुक्त केन्द्रीय टीम में उत्तर प्रदेश को भी मजबूत प्रतिनिधित्व दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति धन्यवाद भी ज्ञापित किया। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने केंद्रीय टीम में उत्तर प्रदेश से शामिल श्रीमती रेखा वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अरूण सिंह राष्ट्रीय महामंत्री, शिव प्रकाश जी राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री, विनोद सोनकर राष्ट्रीय मंत्री, हरीश द्विवेदी राष्ट्रीय मंत्री, राजेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष, अमित मालवीय प्रभारी आईटी व सोशल मीडिया, राजकुमार चाहर किसान मोर्चा अध्यक्ष, सुधाशु त्रिवेदी राष्ट्रीय प्रवक्ता, गौरव भाटिया राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा सैय्यद जफर इस्लाम को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने पर बधाई व शुभकामनाये दी।