सरकार ने प्रदेश में डेरी विकास हेतु 833.254 लाख स्वीकृत किये 

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा 
लखनऊ 14 सितम्बर। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में डेरी विकास व वर्तमान दुग्ध संघों के सुदृढ़ीकरण एवं पुनर्जीवित करने की योजना अन्तर्गत (जिला योजनासामान्य) वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्रथम किश्त के रूप में 833.254 लाख रूपये (आठ करोड़ तैंतीस लाख पच्चीस हजार चार सौ रूपये) की धनरािश स्वीकृत की है।
     दुग्ध विकास विभाग द्वारा इस सम्बन्ध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि इस योजना हेतु 5000.00 लाख रूपये की धनराशि का प्राविधान किया गया हैं। जिसके सापेक्ष प्रथम किश्त जारी कर की गई हैं। आदेश में कहा गया है कि स्वीकृत धनराशि का उपयोग दुग्ध व्यवसाय को बढ़ावा देने में किया जायेगा। व्यय में किसी भी प्रकार की अनियमितता के लिए सम्बन्धित आहरण वितरण अधिकारी/धनराशि का उपयोग करने वाले इकाई प्रभारी जिम्मेदार होंगे।- निधि वर्मा


Popular posts
गांव देश पत्रिका में सामाजिक विषयों को रखने के साथ-साथ शिव शरण सिंह पत्रकारों की समस्याओं के लिए भी उनसे मिलते रहते - सूचना सलाहकार मृत्युंजय
Image
16 जनवरी से प्रथम चरण में 311 केन्द्रों पर वैक्सीन लगाने की कार्यवाही - अमित मोहन प्रसाद
Image
विधान सभा अध्यक्ष ने नव निर्वाचित विधायक लकी यादव को शपथ दिलायी
Image
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने देश व प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी
Image
अखिलेश यादव ने देशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा तथा भाईदूज की बधाई दी और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की 
Image