संयुक्त निदेशक ग्रेड के 41 चिकित्साधिकारियों को नवीन तैनाती दी गई

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 30 सितम्बर। प्रदेश में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के संयुक्त निदेशक ग्रेड के 41 चिकित्साधिकारियों को प्रशासनिक आवश्यकताओं के मद्देनजर नवीन तैनाती दी गई है। कल 29 सितम्बर, 2020 को देर रात इन तैनातियों के संदर्भ में शासन द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। स्थानान्तरित चिकित्साधिकारियों को शासन द्वारा तत्काल नवीन तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए गए हैं।
    नवीन  तैनाती पाये चिकित्साधिकारियों में डा0 शैलेन्द्र कुमार नन्दा को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सिविल चिकित्सालय लखनऊ, डा0 आर0 सी0 अग्रवाल को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय खीरी, डा0 वी0 शुक्ला को पं0 दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय वाराणसी, डा0 तारकेश्वर को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला महिला चिकित्सालय गाजीपुर, डा0 राजेश कुमार अग्रवाल को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय एटा, डा0 रेनू शर्मा को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला महिला चिकित्सालय अलीगढ़, डा0 ज्ञानचंद्र को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय बिजनौर, डा0 सत्येन्द्र प्रताप सिंह को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर भदोही, डा0 ज्योत्सना कुमारी को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला महिला चिकित्सालय बुलन्दशहर, डा0 अमृत रानी भाम्बे को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला महिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर, डा0 चन्दा सिन्हा को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला महिला चिकित्सालय मऊ तथा डा0 रूद्र प्रसाद मिश्रा को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय महोबा के पद पर तैनाती दी गयी है।
      देर रात जारी आदेशों के क्रम में संयुक्त निदेशक ग्रेड के चिकित्साधिकारी डा0 ओ0पी0 चतुर्वेदी को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक संयुक्त जिला चिकित्सालय संतकबीरनगर, डा0 अनिल निगम को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक यू0एच0एम0 चिकित्सालय कानपुर नगर, डा0 अरूणेद्र कुमार त्रिपाठी को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला महिला चिकित्सालय जालौन, डा0 आलोक कुमार को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, डा0 अशोक कुमार को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला महिला चिकित्सालय एटा, डा0 नीलम आर्या को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक केन्द्रीय पुलिस चिकित्सालय मुरादाबाद, डा0 शाहिदा परवीन को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला महिला चिकित्सालय झांसी, डा0 ओम प्रकाश को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला संयुक्त चिकित्सालय अम्बेडकरनगर तथा डा0 उदयभान सिंह को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय बांदा के पद पर तैनात किया गया।
     मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के पद पर दी गई नवीन तैनाती के क्रम मंे डा0 सीमा श्रीवास्तव वी0ए0बी0 महिला चिकित्सालय लखनऊ, डा0 रेनू चैधरी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला महिला चिकित्सालय रायबरेली, डा0 ए0के0 उपाध्याय लालबहादुर शास्त्री अस्पताल वाराणसी, डा0 मुकुन्द बंसल जिला चिकित्सालय मथुरा, डा0 संजीव कुमार जैन संयुक्त चिकित्सालय वृन्दावन मथुरा, डा0 किरन मालिक टी0वी0 सप्रू अस्पताल प्रयागराज, डा0 सुनीता पाण्डेय जिला महिला चिकित्सालय मुरादाबाद, डा0 विकास कुमार सोनकर जिला महिला चिकित्सालय सुल्तानपुर, डा0 एस0पी0 गुप्ता के0पी0एम0 चिकित्सालय कानपुर नगर, डा0 सीमा श्रीवास्वत ए0एच0एम0 डफरिन चिकित्सालय कानपुर नगर, डा0 संगीता गोयल, जिला महिला चिकित्सालय, गाजियाबाद, डा0 आनन्द मोहन वर्मा जिला चिकित्सालय देवरिया, डा0 अल्पना रानी गुप्ता जिला महिला चिकित्सालय देवरिया, डा0 रंजना खरे वी0जे0बी0 महिला चिकित्सालय लखनऊ, डा0 प्रभारानी जिला महिला चिकित्सालय बिजनौर, डा0 दिनेश सिंह सचान मा0 काशीराम संयुक्त चिकित्सालय एवं ट्रामा सेंटर रामादेवी कानपुर नगर, डा0 सहजानंद राय जिला स्तरीय रेफरल चिकित्सालय तिलोई, अमेठी, डा0 प्रदीप मित्तल 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय हापुड़, डा0 सफल कुमार, 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय शामली तैनात किए गए है। वहीं डा0 प्रीति श्रीवास्तव को चिकित्सा अधीक्षक बाल महिला चिकित्सालय टूड़ियागंज लखनऊ के पद पर तैनाती दी गई है। - डा0सीमा गुप्ता