प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार अभियान ने प्रधानमंत्री का जन्मदिवस समापन पखवाड़ा मनाया

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 30 सितम्बर।  प्रेस क्लब लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रचार अभियान उ.प्र के प्रदेश अध्यक्ष/ विधायक शैलेश कुमार सिंह ‘शैलू’ के प्रतिनिधियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से 30 सितम्बर तक मनाया।  01 अक्टूबर, 2020 समय 12ः00 बजे से सिटी मांटेसरी स्कूल, विषालखंड, गोमतीनगर, लखनऊ जन्मदिवस समापन पखवाड़ा का आयोजन किया गया है। 
      जिसमें अब पूरे प्रदेश भर में अभियान से जुड़े लाखों कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पखवाड़ा समारोह के अंतर्गत अभियान के महिला, युवा, अल्पसंख्यक, योग व खेलकूद आदि प्रभागों ने जिलों में गरीब, असहाय, महिलाओं, बच्चों, वृद्धों को भोजन, फल, दूध, कपड़ा वितरण तथा दिव्याँग जनों को ट्राई साईकिल व जरूरी उपकरण वितरित कराये गये साथ ही कई स्थानों पर वृक्षारोपण, स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित हुये। प्रदेश में जगह जगह मोदी के जन्मदिवस पर जगह-जगह मंदिरों में पूजा अर्चना करके, केक काटकर, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर हर्ष एवं उल्लास के साथ जन्मदिन मनाया गया। प्रदेश के अयोध्या, कानपुर, उन्नाव रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़ आदि में प्रदेश अध्यक्ष जी स्वयं उपस्थित होकर जन्मदिवस पखवारा समारोह में वृक्षारोपण और गरीब असहायों को कपड़ा, कंबल वितरण, अस्पतालों में फल व दूध का वितरण किया। साथ ही लोगों ने भारत माँ की निरंतर सेवा करने के लिए प्रधानमंत्री के लिये दीर्घ आयु एवं स्वस्थ मंगलमय जीवन की कामना की। मोदी जी को पूरा देश ही नहीं वरन पूरा विश्व कोरोना के संकट की घड़ी में संकटमोचन के रूप में निहार रहा है। देश पर संकटकाल में पूरा देश और प्रधानसेवक मोदी एक-दूसरे के पूरक हैं, दोनों ही कंधे से कंधा मिलाकर चुनौती का सामना कर रहे हैं। प्रेस वार्ता के दौरान राम नरेष भारतीय, के.के. सिंह, अब्दुल कलाम अंसारी, दुर्गेष बाजपेई, रामू स्वामी आदि लोग उपस्थित रहे।