केंद्रीय मंत्री ने मत्स्य संपदा से जुड़े लोगो से वर्चुअल वेबिनार के माध्यम से संवाद किया

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 30 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी ने आज एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय के विचारों व प्रधानमंत्री मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए किये जा रहे कार्यो को लेकर केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने मत्स्य संपदा से जुड़े लोगो से वर्चुअल वेबिनार के माध्यम से संवाद किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कल 1 अक्टूबर को पटरी व रेहड़ी दुकानदारों से तथा कैबिनेट मंत्री सतीश महाना मध्यम, लघु एवं सूक्ष्म उद्योग से जुडे़ लोगों से वर्चुअल वेबिनार के माध्यम से संवाद करेगें। 
      केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति जी ने मत्स्य संपदा से जुड़े लोगों से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने सबसे अधिक प्रभावी ढंग से किसानों की आय में बढोत्तरी व  उनकी बेहतरी के लिए काम कर रही है। 2014 के बाद से जहां अब तक किसानों के हित मे लिए गए अनेको महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत निर्माण के लिए प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का शुभारंभ किया जो कि आजादी के बाद से अब तक का सबसे ज्यादा मत्स्यपालन क्षेत्र में  निवेश है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का उद्देश्य है कि देश का हर किसान सशक्त हो, किसान सशक्त होगा तभी गांव सशक्त होगा और गांव इस देश की उन्नति में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना से आने वाले कुछ वर्षों में मत्स्यपालन क्षेत्र और अधिक सशक्त होगा तथा रोजगार के साथ साथ निर्यात में भी अभूतपूर्व बढ़ावा मिलेगा जिससे गांव में बसने वाली एक बहुत बड़ी आबादी जो कि मत्स्यपालन क्षेत्र से जुड़ी हुई है उसे लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत निर्माण में हम सबका योगदान जरूरी है, हम सबकी सहभगिता से ही देश की उन्नति व विकास संभव है, हमे प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी जैसा दूरदर्शी नेता मिला है जिसके नेतृत्व में देश लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है।