हाई सिक्‍योरिटी नंबर प्‍लेट और फ्यूल स्टिकर के बिना कट सकता है आपका चालान


- कलर कोडेड स्टीकर फ्यूल टाइप के लिए लगाया जाता है, यानी आपकी गाड़ी पेट्रोल से चलती है या डीजल से


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 30 सितम्बर। सरकार ने बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्‍ट्रेशन प्‍लेट्स (HSRP) वाली गाड़‍ियों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। कलर कोडेड फ्यूल स्टिकर्स पर भी ऐक्‍शन लिया जाएगा।  सरकार के कड़े फैसले बाद HSRP के लिए अप्‍लाई करने वालों की संख्‍या कई गुना बढ़ गई है। 
      सरकार ने बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्‍ट्रेशन प्‍लेट्स (HSRP) वाली गाड़‍ियों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। पहली अक्टूबर से कलर कोडेड फ्यूल स्टिकर्स पर भी ऐक्‍शन लिया जाएगा। राज्य सरकार के कड़े फैसले बाद HSRP के लिए अप्‍लाई करने वालों की संख्‍या कई गुना बढ़ गई है। देश मे सभी वाहन निर्माताओं के लिए high security registration plates (HSRP) अनिवार्य हो चुका है।वाहन निर्माता कंपनियों को नंबर प्लेट पर अब तीसरा रजिस्ट्रेशन मार्क भी बनाना होगा। कौन सा ईंधन गाड़ी में इस्तेमाल हो रहा है इसके लिए कलर कोडिंग करनी होगी। पुराने वाहन निर्माता कंपनी की तरफ से दिए गए हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट को कंपनी के डीलर्स भी लगा सकते हैं। इन नंबर प्लेट्स के साथ छेड़छाड़ करना मुमकिन नहीं, क्योंकि क्रोमियम बेस्ड होती हैं। 


हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए कैसे करें अप्लाई :-


- हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए अप्लाई करने के लिए bookmyhsrp.com/index.aspx पर जाएं।
- यहां आपको प्राइवेट वाहन और कमर्शियल वाहन के दो ऑप्शन देखाई देंगे। 
- प्राइवेट व्हीकल टैब पर क्लिक करने पर पेट्रोल, डीजल, इलेक्ट्रिक, CNG और CNG+पेट्रोल का ऑप्शन चुनना होगा।
- पेट्रोल टाइप के टैब पर क्लिक करने पर वाहनों की कैटगरी खुलेगी।
- इसमें बाइक, कार, स्कूटर, ऑटो और भारी वाहन जैसे ऑप्शन में से एक को चुनना होगा।
- अगर आप कार पर क्लिक करते हैं तो कार की कंपनी का ऑप्शन चुनना होगा।
- अब आपको राज्य का विकल्प भरना होगा. यहां आपको डीलर्स के विकल्प दिखाई देंगे।
- यहां आप डीलर चुनें. यहां आपको अपनी कार की तमाम जानकारी भरनी होगी।
- इसमें रजिस्ट्रेशन नंबर, रजिस्ट्रेशन तारीख, इंजन और चेसिस नंबर, ई-मेल और मोबाइल नंबर की जानकारी देनी होगी।
- इन जारी जानकारी को अपलोड करने पर एक नई विंडो खुलेगी।
- इसमें वाहन मालिक का नाम, पता और दूसरी जानकारी भरनी होगी।
- यहां आपको वाहन की आरसी और आईडी प्रूफ भी अपलोड करना होगा।
- इस जानकारी को अपलोड करने के बाद मोबाइल ओटीपी जेनरेट हो जाएगा।
- इसके बाद आपको वाहन की बुकिंग का समय और दिन का विकल्प भरना होगा।
- आखिर में आपको पेमेंट का विकल्प दिखाई देगा, जिसे आपको भरना होगा।


हाई सिक्योरिटी रजिस्‍ट्रेशन प्‍लेट्स :-
    HSRP एक क्रोमियम बेस्ड होलोग्राम होता है। यह होलोग्राम एक स्टीकर होता है, जिस पर वाहन के इंजन और चेसिस नंबर होते हैं। यह नंबर पेंट और स्टीकर से प्रेशर मशीन के जरिए लिखा जाता है। प्लेट पर एक तरह का पिन होगा जो आपके वाहन से जोड़ेगा। यह पिन एक बार आपके वाहन से प्लेट को पकड़ लेगा तो यह दोनों ही तरफ से लॉक होगा, किसी से खुलेगा नहीं।


कलर कोडेड स्टीकर्स - 
     कलर कोडेड स्टीकर फ्यूल टाइप के लिए लगाया जाता है। यानी आपकी गाड़ी पेट्रोल से चलती है या डीजल से। इस आधार पर कलर कोडिंग की जाती है। पेट्रोल और CNG के लिए हल्का नीला रंग स्टीकर लगाया जाता है। डीजल के लिए ऑरेंज कलर का स्टीकर लगाते हैं। इस कलर कोडेड पर रजिस्ट्रेशन नंबर, रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी, लेजर ब्रांडेड PIN, इंजन और गाड़ी का चेसिस नंबर होगा।