भाजपा 25 सितम्बर को प. दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती को बूथ स्तर पर मनाएगी

 वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 24 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी कल 25 सितम्बर को प. दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती को बूथ स्तर पर मनाएगी। पार्टी ने प. दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती से गांधी जयन्ती 2 अक्टूबर तक माननीय प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को विभिन्न प्रकार के संवाद के कार्यक्रम के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाएगी। प. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयन्ती पर सभी बूथों पर प. दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि का कार्यक्रम आयोजित करते हुए पार्टी की विचारधारा एवं प. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन व उनके व्यक्तित्व-कृतित्व पर पार्टी कार्यकर्ता चर्चा करेगें। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह राजधानी लखनऊ में सरोजनीनगर विधानसभा के बूथ संख्या 353 पर, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कौशाम्बी व डा. दिनेश शर्मा लखनऊ महानगर में बूथ पर प. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मलित होगें। पार्टी के सभी पदाधिकारी, सांसद, विधायक, निगमों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कार्यकर्ता कोविड-19 के अन्तर्गत जारी गाइडलाइन का शत प्रतिशत पालन करते हुए प. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयन्ती पर होने वाले कार्यक्रमों में सम्मलित होगें। 
प. दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन पर 26-27 व 28 सितम्बर को जिला स्तर पर वर्चुअल वेबिनार का आयोजन किया जाएगा। जबकि 29 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आत्मनिर्भर भारत के पैकैज के अन्र्तगत विभिन्न योजनाओं से सम्बंधित अलग-अलग श्रेणी के प्रदेश स्तरीय 8 वेबिनार आयोजित किये जाएगें। दो अक्टूबर को गांधी जयन्ती के दिन भी पार्टी कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को श्रद्धाजंलि देंगे।