विधायी विभाग के फेसबुक/ट्वीटर हैण्डिल संचालित करने के लिए नोडल अधिकारी नामित 

वेब वार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 28 अगस्त। विधायी विभाग उ0प्र0 शासन लखनऊ के लिए नामित नोडल अधिकारी अरविन्द कुमार मिश्र-द्वितीय के स्थान पर सुरेश कुमार शर्मा, विशेष सचिव एवं अपर विधि परामर्शी, विधायी विभाग उ0प्र0 शासन को विभागीय फेसबुक/ट्वीटर हैण्डिल संचालित करने के लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया है। प्रमुख सचिव विधायी जे0पी0 सिंह द्वितीय की ओर से 21 अगस्त, 2020 को आदेश जारी किया गया है। सुरेश कुमार शर्मा सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करेंगे।
     उल्लेखनीय है कि पूर्व में अरविन्द कुमार मिश्रा-द्वितीय विशेष सचिव एवं अपर विधि परामर्शी विधायी विभाग को नोडल अधिकारी नामित किया गया था। उनकी प्रोन्नति के बाद स्थानान्तरण हो जाने के कारण सुरेश कुमार शर्मा को नोडल अधिकारी बनाया गया है।- केवल