विभागीय मैन्यूअल्स को संकलित कर उसका प्रकाशन कराया जाय - केशव प्रसाद मौर्य


वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा 
लखनऊ 18 अगस्त। उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि विभागीय मैन्यूअल्स को संकलित कर एक पुस्तिका के रूप में उसका प्रकाशन कराया जाय, जिसमें लोक निर्माण विभाग/सेतु निगम व राजकीय निर्माण निगम के मुख्य क्रियाकलापों के साथ-साथ समय-समय पर जारी किये गये महत्वपूर्ण शासनादेशों/मैनुअल्स का समावेश किया जाय। एक जगह एक पुस्तिका के रूप में मैनुअल्स के संकलित रूप से रहने से विभाग के अलावा अन्य लोगों को भी इससे विभिन्न महत्वपूर्ण व उपयोगी जानकारियां प्राप्त हो सकेंगी।
     केशव प्रसाद मौर्य ने इसके अलावा एक सावधिक (पीरियाडिकली) मैगजीन प्रकाशित कराये जाने के भी निर्देश दिये हैं। उन्होने कहा है कि इसमंे समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों, विभागीय क्रियाकलापों, नीतियों, उपलब्धियों आदि का विवरण अंकित किया जाय तथा विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार की संचालित योजनाओं व उनका अद्यतन विवरण भी समाहित किया जाय, यही नहीं विभाग और अन्य विशेषज्ञों के सड़कों, भवनों, पुलों आदि के निर्माण के सम्बन्ध में सुझाव भी सम्मिलित किये जांय।
    उन्होने निर्देश दिये हैं कि पुस्तिका में कम लागत में अच्छी और बेहतर सड़कें व पुल बनाने तथा नई से नई तकनीकी का इस्तेमाल करने में इन्जीनियरों व विशेषज्ञों के सुझावों/विचारों को समाहित किया जाय। इस पुस्तिका का प्रकाशन इस प्रकार से किया जाय कि वह इन्जीनियरों व विभाग के लिये एक दर्पण साबित हो।


Popular posts
गांव देश पत्रिका में सामाजिक विषयों को रखने के साथ-साथ शिव शरण सिंह पत्रकारों की समस्याओं के लिए भी उनसे मिलते रहते - सूचना सलाहकार मृत्युंजय
Image
16 जनवरी से प्रथम चरण में 311 केन्द्रों पर वैक्सीन लगाने की कार्यवाही - अमित मोहन प्रसाद
Image
विधान सभा अध्यक्ष ने नव निर्वाचित विधायक लकी यादव को शपथ दिलायी
Image
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने देश व प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी
Image
अखिलेश यादव ने देशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा तथा भाईदूज की बधाई दी और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की 
Image