स्वतंत्र देव व सुनील बंसल ने भाजपा नेता जन्मेजय सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा 
लखनऊ 21 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने देवरिया सदर से भाजपा विधायक एवं वरिष्ठ नेता जन्मेजय सिंह के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
      पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अपनी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि देवरिया सदर से भाजपा विधायक एवं वरिष्ठ नेता जन्मेजय सिंह की असामयिक मृत्यु पर मैं गहरा शोक व्यक्त करता हूँ। समाज एवं पार्टी के विकास के लिए उनका योगदान अतुलनीय रहा। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहने का सामथ्र्य प्रदान करे।
     पार्टी प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि देवरिया सदर से भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह के आकस्मिक निधन का दुखद समाचार मिला। उनका निधन समाज व पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। वह संवेदनशील व्यक्तित्व के रुप में आमजन में लोकप्रिय थे। भाजपा परिवार अपने सदस्य के आकस्मिक निधन से दुखी है। दुख की इस घड़ी में भाजपा परिवार श्री जन्मेजय सिंह जी के परिजनों के साथ है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
     जन्मेजय सिंह के निधन पर प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, डा. राकेश त्रिवेदी, दयाशंकर सिंह, सुधीर हलवासिया, लक्ष्मण आचार्य, कान्ता कर्दम, संजीव बालियान, जसवंत सैनी, नबाब सिंह नागर, शिवनाथ यादव, पदमसेन चैधरी, पुरूषोत्तम खडेलवाल, अक्षवर लाल गौड़, बीएल वर्मा, रंजना उपाध्याय, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, विजय बहादुर पाठक, पंकज सिंह, विद्यासागर सोनकर, गोविन्द नारायण शुक्ला, सलिल विश्नोई, नीलिमा कटियार, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, संतोष सिंह, अमर पाल मौर्य, त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी, देवेन्द्र सिंह चैधरी, धर्मवीर प्रजापति, कौशलेन्द्र सिंह पटेल, शंकर गिरि, देवेश कुमार कोरी, रामतेज पाण्डेय, प्रकाश पाल, श्रीमती अन्जुला माहौर, कामेश्वर सिंह, संजय राय, वाई.पी सिंह, सुब्रत पाठक, प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, शलभ मणि त्रिपाठी, डॉ. समीर सिंह, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ0 चन्द्रमोहन, मनीष शुक्ला, हीरो बाजपेयी, संजय राय, अनीला सिंह, अशोक पाण्डेय, जुगल किशोर, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे, आलोक अवस्थी, मीडिया सम्पर्क विभाग प्रदेश संयोजक डॉ. तरूणकान्त त्रिपाठी, सहसंयोजक नवीन श्रीवास्तव, राकेश त्रिपाठी, अभय प्रताप सिंह, सुधाकर सिंह कुशवाहा, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, मुख्यालय सहप्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी एवं अशोक तिवारी, शिवकुमार पाठक, ब्रज बहादुर जी, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश, जीतेन्द्र सोनकर ने भी शोक संवेदना व्यक्त की।