स्वतंत्र देव सिंह ने 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने आवास पर झण्डा रोहण किया


वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी) अजय कुमार वर्मा 
लखनऊ 16 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने 74वें स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर पर अपने आवास पर झण्डा रोहण किया। वहीं पार्टी के राज्य मुख्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने ध्वजारोहण किया।  
      भाजपा मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे ने कहा कि स्वतंत्र देव सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं व बधाई देते हुए कहा कि अनगिनत देशभक्तों के बलिदान के बाद देश को आजादी मिली। उन्होंने कहा देश की करोड़ो जनता के सपनों को पूरा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी निरंतर काम कर रहें हैं। उन्होने कहा कि देश वैश्विक महामारी कोरोना से डटकर मुकाबला कर रहा है। मा. नरेन्द्र मोदी ने ऐसे समय में जन-जन के स्वावलम्बन से आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लेकर देश का आह्वान किया है। हमसभी को अपनी सहभागिता से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करके परमवैभवशाली राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करके चुनौतियों को अवसर में बदलने का समय है। उन्होंने कहा कि आज केन्द्र की मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृृत्व वाली केन्द्र सरकार और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार देश व प्रदेश में गांव-गरीब और लोककल्याण के लिए योजनाऐं बनाकर समाज के अन्तिम पायदान पर खडे़ व्यक्ति के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं।
     पार्टी के राज्य मुख्यालय में ध्वजारोहण के अवसर पर प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल, मोहसिन रजा, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, मुख्यालय सह प्रभारी चै. लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी, जीतेन्द्र सोनकर उपस्थित रहे।
 ()
  
  , उ.प्र.


Popular posts
गांव देश पत्रिका में सामाजिक विषयों को रखने के साथ-साथ शिव शरण सिंह पत्रकारों की समस्याओं के लिए भी उनसे मिलते रहते - सूचना सलाहकार मृत्युंजय
Image
16 जनवरी से प्रथम चरण में 311 केन्द्रों पर वैक्सीन लगाने की कार्यवाही - अमित मोहन प्रसाद
Image
विधान सभा अध्यक्ष ने नव निर्वाचित विधायक लकी यादव को शपथ दिलायी
Image
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने देश व प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी
Image
अखिलेश यादव ने देशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा तथा भाईदूज की बधाई दी और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की 
Image