सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा में चयनित दो सहायक श्रमायुक्त की नियुक्ति

वेब वार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 28 अगस्त। सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (सामान्य/विशेष चयन) परीक्षा 2017 में चयनित सहायक श्रमायुक्त समूह ‘ख’ के पद पर अविनाश चन्द्र तिवारी, देवेश सिंह को क्रमशः सहायक श्रमायुक्त अमेठी व फर्रूखाबाद में नियुक्ति की गई है। उक्त दोनों सहायक श्रमायुक्तों को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से नियुक्ति मानी जायेगी। यह जानकारी श्री सुरेश चन्द्रा अपर मुख्य सचिव श्रम ने जारी नियुक्ति पत्र में दी है।= केवल