सदन ने विधान सभा सदस्य जन्मेजय सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा 
लखनऊ 21 अगस्त। उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत विधान सभा सदस्य जन्मेजय सिंह को आज विधान सभा में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
      विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि जन्मेजय सिंह के निधन से हम लोगों ने एक ध्येयनिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता खो दिया है। उन्होंने कहा कि कल हम लोगों ने अपने परिवार के 04 सदस्यों के लिए शोक व्यक्त किया और आज 5वें सदस्य के प्रति शोक व्यक्त करने के लिए इस सदन में सम्वेत हैं। ऐसे में शब्द काम नहीं आते, वाणी ठीक दिशा में नहीं चलती। हम लोग अवाक स्थिति में हैं।
      मुख्यमंत्री ने दिवंगत विधान सभा सदस्य जन्मेजय सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे इस सदन के वरिष्ठ सदस्य थे। जन्मेजय सिंह अपने क्षेत्र के एक लोकप्रिय नेता थे। वे जन आकांक्षाओं का सम्मान करते हुए उसे पूरा करने का प्रयास करते थे। श्री सिंह कसया सहकारी बैंक, देवरिया के संचालक तथा विकास क्षेत्र गौरी बाजार के एक प्रगतिशील किसान भी थे। वे विभिन्न शिक्षण संस्थाओं से भी जुड़े हुए थे। जन्मेजय सिंह के निधन से प्रदेश ने एक समर्पित जनप्रतिनिधि खोया है।
     इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के शैलेन्द्र यादव ‘ललई’, बहुजन समाज पार्टी के लालजी वर्मा, कांग्रेस की श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के ओम प्रकाश राजभर तथा अपना दल के नील रतन सिंह पटेल ‘नीलू’ ने भी दिवंगत विधान सभा सदस्य जन्मेजय सिंह को श्रद्धांजलि दी।


Popular posts
गांव देश पत्रिका में सामाजिक विषयों को रखने के साथ-साथ शिव शरण सिंह पत्रकारों की समस्याओं के लिए भी उनसे मिलते रहते - सूचना सलाहकार मृत्युंजय
Image
16 जनवरी से प्रथम चरण में 311 केन्द्रों पर वैक्सीन लगाने की कार्यवाही - अमित मोहन प्रसाद
Image
विधान सभा अध्यक्ष ने नव निर्वाचित विधायक लकी यादव को शपथ दिलायी
Image
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने देश व प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी
Image
अखिलेश यादव ने देशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा तथा भाईदूज की बधाई दी और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की 
Image