साथी की पिटाई से नाराज सफाई कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा/ एस के सोनी  
रायबरेली 21 अगस्त। लालगंज नगर पंचायत के एक सफाई कर्मचारी की पिटाई का मामला सुबह गरमा गया। सफाई कर्मचारियों ने मिलकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष तथा कस्बा इंचार्ज ने सफाई कर्मचारियों को समझा-बुझाकर धरना समाप्त कराया अधिकारियों के आश्वासन पर सफाई कर्मचारी वापस काम पर लौटे। बताया गया है कि गुरुवार को नगर पंचायत लालगंज में ठेके पर काम करने वाले सचिन कुमार की घोसियाना मोहल्ला निवासी चंदन सोनी ने पिटाई कर दी थी। यह घटना सराफा मंडी में उस समय हुई थी जब सचिन नगर पंचायत के कार्य से ट्रैक्टर के साथ गया था। सचिन की पिटाई से नाराज सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार की सुबह नगर पंचायत कार्यालय में बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और आरोपी पर कार्रवाई की मांग करने लगे जैसे ही सफाई कर्मचारियों के प्रदर्शन करने की बात पता चली नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू गुप्ता तथा कस्बा इंचार्ज महेश यादव वहां पहुंच गए दोनों ही लोगों ने आरोपित पर कार्रवाई का आश्वासन देकर सफाई कर्मचारियों के आक्रोश को शांत कराया। 


Popular posts
गांव देश पत्रिका में सामाजिक विषयों को रखने के साथ-साथ शिव शरण सिंह पत्रकारों की समस्याओं के लिए भी उनसे मिलते रहते - सूचना सलाहकार मृत्युंजय
Image
16 जनवरी से प्रथम चरण में 311 केन्द्रों पर वैक्सीन लगाने की कार्यवाही - अमित मोहन प्रसाद
Image
विधान सभा अध्यक्ष ने नव निर्वाचित विधायक लकी यादव को शपथ दिलायी
Image
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने देश व प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी
Image
अखिलेश यादव ने देशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा तथा भाईदूज की बधाई दी और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की 
Image