पूर्व जिला पंचायत सदस्य पन्ना लाल यादव ने समर्थकों सहित कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की 


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा 
लखनऊ 21 अगस्त। कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था एवं कांग्रेस नेतृत्व के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रतापगढ़ के पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं बसपा नेता पन्ना लाल यादव उर्फ हनुमान यादव के नेतृत्व में भारी संख्या में इनके समर्थकों, साथियों ने बसपा छोड़कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
      सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से प्रधान महेन्द्र यादव, बीडीसी सदस्य राज नारायण यादव, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य स्वामीनाथ मास्टर, साहब राम शिरोमणि पाल जी, आशुतोष मौर्य,  बृजेश यादव, राममूर्ति गौतम, पूर्व प्रबंधक धीरज उपाध्याय, पंकज मौर्या, अमर बहादुर यादव आदि तमाम लोग शामिल रहे।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री मनोज यादव एवं श्रीराम लाल यादव ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को बधाई देते हुए स्वागत किया है।


Popular posts
गांव देश पत्रिका में सामाजिक विषयों को रखने के साथ-साथ शिव शरण सिंह पत्रकारों की समस्याओं के लिए भी उनसे मिलते रहते - सूचना सलाहकार मृत्युंजय
Image
16 जनवरी से प्रथम चरण में 311 केन्द्रों पर वैक्सीन लगाने की कार्यवाही - अमित मोहन प्रसाद
Image
विधान सभा अध्यक्ष ने नव निर्वाचित विधायक लकी यादव को शपथ दिलायी
Image
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने देश व प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी
Image
अखिलेश यादव ने देशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा तथा भाईदूज की बधाई दी और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की 
Image