पं0 दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय को 292.41 लाख स्वीकृत

 वेब वार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा 
लखनऊ  24 अगस्त। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मथुरा स्थित उ0प्र0 पं0 दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान के सुचारू रूप से संचालन  एवं सुदृढ़ीकरण के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में 292.41 लाख (रूपये दो करोड़ बान्नवे लाख इकतालिस हजार) की धनराशि स्वीकृत की गई है।
पशुधन विभाग द्वारा इस सम्बन्ध मंे शासनादेश जारी करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश कुलपति, उ0प्र0 पं0 दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्विद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान, मथुरा को दे दिए गए हंै।- निधि वर्मा