मुख्यमंत्री ने विधायक जन्मेजय सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया, विधानसभा की कार्यवाही स्थगित 


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा  
लखनऊ 21 अगस्त। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया सदर विधान सभा क्षेत्र के विधायक जन्मेजय सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
      अपने शोक सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि जन्मेजय सिंह एक समर्पित जन प्रतिनिधि थे। वे हमेशा अपने क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहते थे। समाज के गरीब और कमजोर वर्गों के हितों के प्रति वे अत्यंत संवेदनशील थे। श्री सिंह के निधन से पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता तथा जनता ने अपना एक सच्चा हितैषी खो दिया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए स्व0 जन्मेजय सिंह के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।


    दूसरी तरफ भाजपा विधायक के निधन के कारण विधानसभा की कार्यवाही भी स्थगित कर दी गयी। विधानसभा सत्र के दौरान योगी सरकार के विरोध में सपा विधायकों का साइकिल से सदन आने का कार्यक्रम था, जिसे पार्टी ने विधायक जन्मेजय सिंह के निधन के चलते स्थागित कर दिया। 
      ज्ञात हो की उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की सदर सीट के भारतीय जनता पार्टी के विधायक जन्मेजय सिंह का गुरुवार देर रात लखनऊ में हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। परिवार के लोगों ने बताया कि रात में उनकी तबीयत खराब होने पर पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया।इसके बाद रात दस बजे हालत बिगड़ी तो लोहिया संस्थान रेफर कर दिए गए। यहां मेडिसिन के डॉक्टरों ने देखकर कार्डियोलॉजी विभाग रेफर किया। लोहिया संस्थान के प्रवक्ता और एमएस डॉ. विक्रम सिंह के मुताबिक पेस मेकर लगाने के दौरान ही उनकी मौत हो गई। उन्हें हार्ट अटैक आया था। इससे पहले सिविल अस्पताल में उनकी कोरोना वायरस संक्रमण की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। विधायक जन्मेजय सिंह इससे पहले बसपा से भी विधायक रहे थे।


Popular posts
गांव देश पत्रिका में सामाजिक विषयों को रखने के साथ-साथ शिव शरण सिंह पत्रकारों की समस्याओं के लिए भी उनसे मिलते रहते - सूचना सलाहकार मृत्युंजय
Image
16 जनवरी से प्रथम चरण में 311 केन्द्रों पर वैक्सीन लगाने की कार्यवाही - अमित मोहन प्रसाद
Image
विधान सभा अध्यक्ष ने नव निर्वाचित विधायक लकी यादव को शपथ दिलायी
Image
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने देश व प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी
Image
अखिलेश यादव ने देशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा तथा भाईदूज की बधाई दी और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की 
Image