क्राइम : लाखों के सोने-चांदी के जेवरात की चोरी का खुलाशा, 04 गिरफ्तार

खीरी/ दिनांक 17.08.2020 की सांय थाना फरधान पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान कैमहरा तिराहे से 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। 
      उल्लेखनीय है कि दिनांक 14/15 की रात्रि ग्राम कैमहरा में चोरी के घटना के सम्बन्ध मंे मु0अ0सं0 335/2020 धारा 457/380/411 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। बरामद सोने-चांदी के जेवरात व नगदी आदि उक्त चोरी की घटना से सम्बन्घित है। इस सम्बन्ध में थाना फरधान पर विधिक कार्यवाही की जा रही है। 
गिरफ्तार अभियुक्त
1. अतुल उर्फ सोनू निवासी ग्राम कैमहरा थाना फरधान जनपद खीरी। 
2. अखिलेश निवासी ग्राम अजमत पुर थाना नीमगांव जनपद खीरी। 
3. अरूण उर्फ ढर्रा  निवासी अजमतपुर थाना नीमगांव जनपद खीरी। 
4. उत्कर्ष उर्फ छोटू निवासी अजमतपुर थाना नीमगांव जनपद खीरी। 
बरामदगी
1. सोने का 01 हार
2. सोने की 04 अंगूठी,
3. सोने की 01 चेन
4. सोने का 01 लोकेट
5. सोने के 02 जोडी झाले
6. सोने का 01 जोडी कुन्डल
7. सोने की 01 नाक की कील
8. चांदी की 02 जोडी पायल
9. चांदी की 03 बिछिया
10. 01 अवैध तमंचा 12 बोर मय कारतूस आदि