हृदयनारायण दीक्षित ने चेतन चौहान के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चेतन चैहान के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।  
      विधान सभा अध्यक्ष ने अपने शोक संदेश में कहा है कि मेरे वरिष्ठ सहयोगी पूर्व क्रिकेटर चेतन चैहान के निधन से उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक आपूर्णीय क्षति हुई है। वे जितने लोकप्रिय खिलाड़ी थे उतने ही लोकप्रिय जन नेता थे। उन्होंने कहा है कि यह हमारी व्यक्तिगत क्षति भी है। श्री दीक्षित ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को चिर शांति व शोकाकुल परिवार को अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।