भाजपा ने क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा की


वेब वार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 26 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की सहमति से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा की है। 
      भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि मोहित बेनीवाल को पश्चिम क्षेत्र, रजनीकान्त महेश्वरी को ब्रज क्षेत्र, मानवेन्द्र सिंह को कानपुर क्षेत्र, शेषनारायण मिश्रा को अवध क्षेत्र, महेश श्रीवास्तव को काशी क्षेत्र व धर्मेन्द्र सिंह सैंथवार को गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया है।