अपराधों से थर्रा रहा जनपद, सामुहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया महिला ने

- महिला उत्पीड़न सहित छेड़खानी, बलात्कार की घटनाओं में बढ़ोत्तरी
वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा/एसके सोनी  
रायबरेली 21 अगस्त। जनपद में लगातार अपराध का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है, कहीं लूट हत्या बलात्कार जैसी घटनाएं आम बात होती जा रही है, रोज जनपद के थाना क्षेत्रों से लूट चोरी हत्या बलात्कार की घटनाओं पर अकुंश लगने का नाम नही ले रहा है। 
      जनपद के ऊँचाहार कोतवाली के गांव ईश्वरदासपुर निवासिनी महिला ने गांव के दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ कोतवाली मे तहरीर देकर दिनांक 18-08-2020 को सांयकाल 7 बजे खुले मे शौंच जाने पर तीनो के द्वारा बारी बारी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। वही कोतवाल पकंज तिवारी की माने तो जमीनी विवाद का मामला प्रकाश में आया है। जिसे नामजद किया जा रहा उसमें एक युवक चार दिन से बाहर है। उधर सीओ ने बताया कि जांच करके वैधानिक कार्यवाही करवाया जाएगा।