अखिलेश ने मैनपुरी नगर अध्यक्ष अब्दुल सलाम के निधन पर गहरा शोक जताया


वेब वार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 28 अगस्त। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी, मैनपुरी के नगर अध्यक्ष अब्दुल सलाम के निधन पर गहरा शोक जताते हुए संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
     अब्दुल सलाम की आज रात हृदयगति रूक जाने से मृत्यु हुई। वे पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता थे।