अखिल भारतीय महिला परिषद ने 2500 मास्क सरोजनी नायडू अस्पताल को दिए 


वेब वार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
आगरा 28 अगस्त। अखिल भारतीय महिला परिषद (केंट शाखा ) द्वारा आज सरोजनी नायडू अस्पताल में 2500 मास्क अस्पताल के प्रधानाचार्य डॉ अजय काला को कोविद-19 से सुरक्षा हेतु मरीज़ों के लिए दिए गए। 
      इस कार्य में संस्था के अध्यक्ष अंशु भार्गव, सचिव प्रतिमा भार्गव , कोषाध्यक्ष  रीता सुरेका, उपाध्यक्ष  मंजरी टंडन का सहयोग रहा।