आराधना सिंह आंतरिक परिवाद समिति की सदस्य नियुक्त


वेब वार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ 25 अगस्त। आदर्श कोषागार कलेक्ट्रेट लखनऊ की आई0सी0सी0 का गठन हो गया है, और "उम्मीद" समाज सेवी संस्था की उप सचिव आराधना सिंह को आंतरिक परिवाद समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।
      यह समिति महिलाओं को लैंगिक उत्पीड़न निवारण प्रतिषेध और प्रतितोष अधिनियम 2013 के क्रियान्वयन एवं लैंगिक उत्पीड़न रोकने के उद्देश्य से बनाई गई है।