भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र एवं संघटन महामंत्री बंसल ने जन-जन को होली की अनंत शुभकामनाएं दी


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा 
लखनऊ।   भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने प्रदेश के जन-जन को होली की अनंत शुभकामनाएं प्रेषित की। 


       पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने होली पर्व पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि सामाजिक समरसता के पर्व होली पर वैमनस्यता, घृणा, पाप, असत्य, अनीति का भाव समाप्त होकर जन-जन स्नेह और प्रेम से रहे। होली हमें प्रेरणा देती है कि अधर्म व अत्याचार को एक दिन जल कर समाप्त होना ही पड़ता है और अंत में धर्म व सत्य ही शेष रहता है। सनातन परम्परा में पर्व हमें सत्य की विजय तथा सामाजिक सौहार्द की प्रेरणा देते हैं। हमें निरन्तर तिमिर का प्रतिकार करते हुए प्रकाश की ओर बढ़ना है, यही सनातन संस्कृति के प्रत्येक पर्व के मूल में है। 
       श्री सिंह ने होली पर्व को हर्षोउल्लास के साथ मनाने के साथ ही सभी से निवेदन किया कि मर्यादित और संयमित होकर पर्व को मनाऐं तथा कोरोना के कारण आवश्यक सावधानी बरतें।


Popular posts
गांव देश पत्रिका में सामाजिक विषयों को रखने के साथ-साथ शिव शरण सिंह पत्रकारों की समस्याओं के लिए भी उनसे मिलते रहते - सूचना सलाहकार मृत्युंजय
Image
16 जनवरी से प्रथम चरण में 311 केन्द्रों पर वैक्सीन लगाने की कार्यवाही - अमित मोहन प्रसाद
Image
विधान सभा अध्यक्ष ने नव निर्वाचित विधायक लकी यादव को शपथ दिलायी
Image
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने देश व प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी
Image
अखिलेश यादव ने देशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा तथा भाईदूज की बधाई दी और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की 
Image