स्वतंत्र देव व सुनील बंसल ने वरिष्ठ पत्रकार विवेक त्रिपाठी के पिता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा 
लखनऊ 31 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार विवेक त्रिपाठी के पिता काजेश त्रिपाठी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस अपार दुःख की घड़ी में भाजपा परिवार विवेक त्रिपाठी जी के परिवार के साथ है। प्रभु हरि से प्रार्थना करता हॅू कि दिवंगत पुण्यआत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा ईश्वर उनके परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। भाजपा परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धाजंलि।