राज्य सड़क निधि से मार्गों के नवनिर्माण हेतु रू0 437.70 लाख अवमुक्त - नितिन रमेश गोकर्ण

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा 
लखनऊ 31 जनवरी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के अनुपालन में राज्य सड़क निधि से विभिन्न जनपदों के 26 मार्गों के नवनिर्माण कार्यों हेतु रू0 23 करोड़ 44 लाख 47 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के साथ रू0 04 करोड़ 37 लाख 70 हजार की धनराशि उ0प्र0 शासन द्वारा अवमुक्त की गयी है। इन 26 मार्गों में जनपद कौशाम्बी में 05,  सोनभद्र मे 14, अयोध्या में 05 तथा प्रयागराज व बस्ती में 1-1 मार्ग पर नवनिर्माण का कार्य किया जाना है।
जनपद रायबरेली मंे देवपुर से उन्नाव बार्ड सम्पर्क मार्ग (मिसिंग लिंक) व पूरे मिर्जा का पुरवा सम्पर्क मार्ग के नवनिर्माण हेतु स्वीकृत लागत रू0 1 करोड़ 75 लाख 79 हजार के सापेक्ष रू0 26 लाख 36 हजार की धनराशि अवमुक्त कर दी गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन, लोक निर्माण अनुभाग-1 द्वारा जारी कर दिये गये हैं।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने निर्देश दिये हैं कि सभी सम्बन्धित अधिकारी अवमुक्त धनराशि का उपयोग निर्धारित मानकों के अनुरूप व निर्धारित समयसीमा के अन्दर किया जाना सुनिश्चित करें। श्री मौर्य ने यह भी निर्देश दिये हैं कि आवंटित धनराशि का उपयोग प्रत्येक दशा में 31 मार्च 2020 तक कर लिया जाय तथा कार्य सम्पादन के अनुरूप उपयोगिता प्रमाण पत्र शासन को 30 अप्रैल 2020 तक उपलब्ध करा दिया जाय तथा सड़क निधि हेतु गठित प्रबन्धन समिति द्वारा अनुमोदित परियोजनाओं/प्रयोजनों के लिये ही स्वीकृत/आवंटित धनराशि का उपयोग किया जाय।


Popular posts
गांव देश पत्रिका में सामाजिक विषयों को रखने के साथ-साथ शिव शरण सिंह पत्रकारों की समस्याओं के लिए भी उनसे मिलते रहते - सूचना सलाहकार मृत्युंजय
Image
16 जनवरी से प्रथम चरण में 311 केन्द्रों पर वैक्सीन लगाने की कार्यवाही - अमित मोहन प्रसाद
Image
विधान सभा अध्यक्ष ने नव निर्वाचित विधायक लकी यादव को शपथ दिलायी
Image
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने देश व प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी
Image
अखिलेश यादव ने देशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा तथा भाईदूज की बधाई दी और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की 
Image