पुलिस महानिदेशक निर्देशन में विभिन्न जनपदों द्वारा की गयी कार्यवाही


लखनऊ 17 दिसम्बर। ओ0पी0 सिंह पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 के निर्देशन में वर्तमान परिवेश में सामाजिक सदभाव को भंग करने की चेष्टा करने वालों/ सोशल मीडिया के माध्यम से विभिन्न प्लेटफार्मो पर आपत्तिजनक/भ्रामक पोस्ट/मैसेज आदि के सम्बन्ध में प्रदेश में अब तक कुल 18 अभियोग पंजीकृत किये गये है, जिनमें जनपद मऊ के 28 व्यक्तियों सहित कुल 113 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 के निर्देशन के क्रम में शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने हेतु सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मो पर निरन्तर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है तथा अफवाह फैलाने वाले व विधि व्यवस्था के प्रतिकूल कार्य करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा निरन्तर जनपदों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षकों को ऐसे तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। सम्पूर्ण प्रदेश में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। पुलिस द्वारा सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।
पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा कानून-व्यवस्था हेतु कार्ययोजना तैयार कर कार्यवाही हेतु मुख्यतः निम्न दिशा-निर्देश दिये गयेः-
1. जनपदों में जोनल/सेक्टर स्कीम लागू की जाय।
2. सम्पूर्ण जनपदों को जोन/सेक्टर में विभाजित करते हुए प्रत्येक जोन/सेक्टर में 01 मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की जाय।
3. जनपदों में पुलिस पिकेट एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट कीे तैनाती करायी गयी।
4. जोनल/सेक्टर की टीम लगातार भ्रमणशील रहेंगे।
5. समस्त जनपदों के विद्यालय, स्कूल, कालेजों, मदरसे आदि के प्रधानाचार्यो से समन्वय स्थापित कर पुलिस को सहयेग करने की अपील की जाय।
6. जनपद के अभिसूचना तंत्र और अधिक सक्रिय किया गया।