डकैती की घटना का अनावरण 08 गिरफ्तार


जनपद बेरली. थाना भोजीपुरा व क्रांइम ब्रांच की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर महेशपुरा की बगिया बदायॅू रोड के पास घेराबंदी कर 08 शातिर अभियुक्तों 1-परेवज उर्फ फौजी 2-जाविद 3-अरविन्द 4-तसलीम 5-रवि 6-ओमप्रकाश 7-रूपलाल उर्फ मगन 8-पान सिंह को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूट के 47 लाख रू0 नगद, 02 मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त 01 कार, 04 तमंचा मय कारतूस बरामद हुये।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 13.12.2019 को भारत पेट्रोल पम्प पास से बीटीसी इण्डस्ट्रीज लिमिटेड कम्पनी के कैशियर से 50 लाख रू0 डकैती की घटना अज्ञात बदमाशों द्वारा कारित की गयी थी, जिसके संबंध में थाना भोजीपुरा पर मु0अ0स0 629/19 धारा 395 भादवि पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे।  
पूछतांछ पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने बरामद रूपयो को उक्त घटना से सम्बन्धित होना बताया।
इस सम्बन्ध में जनपद द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।