भाजपा विधायक को हार्ट अटैक पडऩे से अफरा-तफरी मची

कानपुर देहात। भोगनीपुर से भाजपा विधायक विनोद कटियार को शनिवार को दिल का दौरा पड़ गया। वह अकबरपुर में तेरहवीं संस्कार में शामिल होने गए थे। विधायक की हालत बिगडऩे से अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन लोग उन्हें नजदीक के अस्पताल ले गए और फिर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कानपुर ले जाया गया। उनकी तबीयत में अब सुधार बताया जा रहा है। तेरहवीं कार्यक्रम में विधायक वहां मौजूद लोगों से बातचीत कर रहे थे। इसी बीच वह कुर्सी पर बैठे-बैठे बेहोश हो गए। विधायक के पास ही बैठे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल अग्निहोत्री ने अन्य कार्यकर्ताओं की मदद से उन्हें अनंतराज हॉस्पिटल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर उन्हें रीजेंसी हॉस्पिटल कानपुर रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने विधायक की स्थिति में संतोषजनक सुधार बताया है। डीएम राकेश सिंह ने भी विधायक का हालचाल लिया। बताते चलें कि विधायक कुछ दिन पहले कार से नोएडा जाते समय मार्ग दुर्घटना में जख्मी हो गए थे।


Popular posts
गांव देश पत्रिका में सामाजिक विषयों को रखने के साथ-साथ शिव शरण सिंह पत्रकारों की समस्याओं के लिए भी उनसे मिलते रहते - सूचना सलाहकार मृत्युंजय
Image
16 जनवरी से प्रथम चरण में 311 केन्द्रों पर वैक्सीन लगाने की कार्यवाही - अमित मोहन प्रसाद
Image
विधान सभा अध्यक्ष ने नव निर्वाचित विधायक लकी यादव को शपथ दिलायी
Image
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने देश व प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी
Image
अखिलेश यादव ने देशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा तथा भाईदूज की बधाई दी और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की 
Image