अब तक 3208468.40 मी0टन धान की खरीद
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में खरीफ क्रय वर्ष 2019-20 में धान का क्रय निर्धारित धान खरीद केन्द्रों पर किसानों से सीधे किया जा रहा है। 3656 क्रय केन्द्रों के माध्यम से 3208468.40 मीट्रिक टन धान क्रय किया जा चुका है। खाद्य एवं रसद विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 381372 किसान लाभान्वित हो चुके हैं और धान क्रय के एवज में लगभग 5829 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को किया गया है। खाद्य एवं रसद विभाग के अनुसार धान की बिक्री करने वाले किसानों को क्रय केन्द्रों पर ही सीधे भुगतान की व्यवस्था की गई है। इससे किसानों को भुगतान के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ रहा है।