आंध्र प्रदेश के लिए 3 राजधानियों का ऐलान

आंध्र प्रदेश ने मंलगवार को अपनी अलग राजधानी बनाने के ऐलान कर दिया है। खास बात ये है कि ऐलान में राज्य की तीन राजधानी बनाने की बात कही गई है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को विधानसभा में इसका ऐलान करते हुए कहा कि विशाखपत्तनम एग्जीक्यूटिव कैपिटल, करनूल को ज्यूडिशियल कैपिटल और अमरावती को लेजिस्लेटिव कैपिटल बनाया जाएगा। बता दें कि अभी तक तेलंगाना और आंध्र प्रदेश दोनों की राजधानी हैदराबाद थी।