उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, लवलेन मार्केट, हजरतगंज इकाई का हुआ गठन

लखनऊ 16 सितम्बर। राजधानी के प्रमुख बाजार लव लेन मार्केट, हजरतगंज के  व्यापारियों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर सोमवार को "उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, लव लेन मार्केट , हजरतगंज "इकाई का गठन किया। आदर्श व्यापार मंडल के हजरतगंज बाजार के प्रभारी मोहम्मद  अशरफ खान की अध्यक्षता में  सोमवार को लवलेन मार्केट हजरतगंज में व्यापारियों की एक बड़ी बैठक आयोजित हुई, जिसमें भारी संख्या में लवलेन मार्केट के व्यापारियों ने हिस्सा लिया तथा सर्वसम्मति से उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ,लवलेन मार्केट ,हजरतगंज इकाई का गठन किया। नवगठित कमेटी में जितेंद्र नकरा को चेयरमैन, कमर अहमद को अध्यक्ष, सचिन मेहरोत्रा को वरिष्ठ महामंत्री, जुबेर खान को महामंत्री, गौस अहमद को कोषाध्यक्ष, जावेद खान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, इमरान खान को उपाध्यक्ष ,अब्दुल हमीद बल्ले भाई, को उपाध्यक्ष, मोहम्मद इरफान को उपाध्यक्ष, जुनैद अख्तर को वरिष्ठ संगठन मंत्री, योगेश निगम को संगठन मंत्री ,मोहम्मद आमिर को मंत्री, एहतेशाम अफरीदी को प्रचार मंत्री, आलम को मीडिया प्रभारी, सुमित मेसी और शोएब को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के हजरतगंज के प्रभारी मोहम्मद अशरफ खान ने बताया नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह अगले सप्ताह 23 सितंबर को आयोजित किया जाएगा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराएंगे।