मंत्रिमंडल के सदस्यों ने विश्वकर्मा जयंती पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

लखनऊ 16 सितम्बर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, पशुधन, मत्स्य, दुग्ध विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चैधरी, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, जल शक्ति मंत्री डाॅ0 महेन्द्र सिंह, आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्म सिंह सैनी, खेल व युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी तथा जल शक्ति राज्य मंत्री बलदेव सिंह 'औलख' ने भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर प्रदेशवासियों खासतौर से तकनीकी विशेषज्ञों व निर्माण के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
भगवान विश्वकर्मा की जयंती की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में मंत्रिमंडल के इन सदस्यों ने कहा है कि देश के निर्माण एवं विभिन्न विकास कार्याें में तकनीकी विशेषज्ञों एवं निर्माण कार्य में लगे हुए लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है। विश्वकर्मा जयंती पर कारखानों तथा औद्योगिक ईकाइयों में लगे हुए लोग भगवान विश्वकर्मा के जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाते है। मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने कहा है कि भगवान विश्वकर्मा को विश्व निर्माता तथा देवताओं का शिल्पी माना जाता है।